News

Algal Bloom से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर सैंकड़ों समुद्री जीवों की मौत

Algal Bloom से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर 200 से ज़्यादा समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदीपूर्ण प्राकृतिक घटना से समुद्री जीवों के जीवन पर संकट गहरा गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस त्रासदी की मुख्य वजह शैवाल यानि की (Algal Bloom) है। समुद्र में शैवालों की की बढ़ती संख्या और समुद्री जीवों की हो रही मौत समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र (Marine Ecosystem) के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

शैवालों से समुद्र के पानी का रंग बदला
बढ़ते-बढ़ते शैवालों की यह संख्या इतनी अधिक हो गई कि मार्च 2025 से अब यह लगभग 4,500 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैल चुकी है। शैवाल की इस वृद्धि के कारण समुद्र के पानी का रंग बदल गया है और कई तटीय इलाकों में झाग जैसे दृश्य देखे जा रहे हैं।

शैवालों की बढ़ती संख्या से समुद्री जीवन प्रभावित
वन्यजीव वैज्ञानिक इसे एक “असाधारण और चिंताजनक घटना बता रहें हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि शैवालों की बढ़ती संख्या समुद्री जीवन को प्रभावित कर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये शैवाल एक प्रकार का ज़हर उत्पन्न करते हैं, जो समुद्र के भीतर ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है और जीवों का दम घोंट देता है। इसे वैज्ञानिकों ने ‘एक जहरीली चादर’ (Toxic Blanket) की संज्ञा दी है।

शैवाल मानव के लिए प्रत्यक्ष रूप से खतरनाक नहीं
मारे गए समुद्री जीवों में शिशु मछलियाँ, समुद्री घोंघे, केकड़े, डॉल्फिन, और यहां तक कि सफेद शार्क भी शामिल हैं। हालाँकि यह शैवाल मानव स्वास्थ्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से खतरनाक नहीं माने जाते, फिर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इनके संपर्क में आने पर त्वचा में जलन, खाँसी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन की लोगों को चेतावनी
स्थानीय प्रशासन और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने जनता से अपील की है कि वे उन समुद्र तटों से दूर रहें जहाँ पानी का रंग बदल गया है या जहाँ अधिक मात्रा में झाग दिखाई दे रहा है।

क्या है Algal Bloom ?
Algal Bloom वह स्थिति है जब समुद्र में शैवाल की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ जाती है। यह आमतौर पर गर्म तापमान और समुद्र में मौजूद अतिरिक्त पोषक तत्वों (जैसे नाइट्रोजन व फॉस्फोरस) के कारण होता है। इससे समुद्र का रंग बदल जाता है और यह ऑक्सीजन की भारी कमी पैदा कर देता है।

शैवाल वृद्धि की निगरानी
समुद्री जीवों की मौत के बात वैज्ञानिक सैटेलाइट इमेजरी और समुद्री सेंसर की मदद से इस शैवाल संख्या में बढ़ौतरी की निगरानी कर रहे हैं। पानी के सैंपल की जांच के आधार पर आने वाले हफ्तों में और अधिक प्रभावों का अंदेशा जताया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें : 

 मंत्री विजय शाह के बयान से सियासी तूफान, कांग्रेस FIR के लिए तैयार – सुरक्षा बढ़ाई गई

 CJI BR Gavai: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने संभाला भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद

‘तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है…’ तांत्रिक के कहने पर मां ने दो साल के मासूम को नहर में फेंका

Rita Sharma

Recent Posts

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

22 minutes ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

53 minutes ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

3 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

4 hours ago

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

7 hours ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

15 hours ago