अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ देर बाद मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे और शुरुआती खबरों के अनुसार 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक, विमान बोइंग 737 प्रकार का था और टेकऑफ के समय इसका पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिसके बाद वह संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर मेंटल हॉस्पिटल कैंपस, मेघानीनगर के पास हुआ।
इस हादसे की खबर सामने आने के तुरंत बाद टाटा ग्रुप के सभी प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एयर इंडिया के स्वामित्व वाली टाटा ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक्स पर इसका सीधा असर पड़ा।
स्टॉक नाम | गिरावट (%) |
---|---|
TCS | 1% से अधिक |
टाटा स्टील | 3% तक |
टाटा पावर | 2.5% |
टाटा एलेक्सी | 2% से अधिक |
टाटा कम्युनिकेशंस | 1% से अधिक |
टाटा मोटर्स | 3%+ |
टाटा केमिकल्स | 3% |
टाटा कंज्यूमर | 2%+ |
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन | 4% तक |
इंडियन होटल्स | 2%+ |
टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के साथ जुड़ाव के कारण निवेशकों में घबराहट देखी गई और टाटा समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही।
मध्य-पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ सीमा पर…
Assam Dhubri Beef Controversy : असम के धुबरी जिले में बकरीद के मौके पर हुए…
शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक बड़ी कामयाबी…
NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस…
ज्योतिष शास्त्र में सोने की अंगूठी को न केवल आभूषण बल्कि ग्रहों को संतुलित करने…
मौत एक ऐसा रहस्य है, जिसे विज्ञान भी अब तक पूरी तरह से समझ नहीं…