गोवा की राजनीति में हलचल बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मायेम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गोवा के लोगों को बार-बार धोखा दिया है।
विषयसूची
कांग्रेस पर विधायक बेचने का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को बीजेपी में भेजने का काम करती रही है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से 2022 के बीच कांग्रेस के 23 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सवाल किया, क्या कांग्रेस यह गारंटी दे सकती है कि उसके विजयी उम्मीदवार भाजपा में नहीं जाएंगे?
केजरीवाल का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक ही भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसे अब जड़ से उखाड़ने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ खास परिवारों ने गोवा की सत्ता और संसाधनों पर कब्जा कर रखा है, और यह बदलाव का वक्त है।
बीजेपी की गुंडागर्दी का किया विरोध
केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि जब वे सड़कों की हालत सुधारने के लिए सिग्नेचर अभियान चला रहे थे, तब भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला किया। बावजूद इसके कार्यकर्ता डरे नहीं और अगले दिन और बड़ी संख्या में वापस लौटे।
गोवा में बदलाव तय: AAP
केजरीवाल ने दावा किया कि आज गोवा में डर और असुरक्षा का माहौल है, जिसे खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा के लोगों की आवाज बनेगी और अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

