Home » Blogs » Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: मिथुन समेत कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: मिथुन समेत कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, जानें अपनी राशि का हाल

डेस्क। आज 25 जुलाई 2025, शुक्रवार है। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकती है। इस समय शुक्र वृषभ राशि में हैं, गुरु मिथुन राशि में, जबकि सूर्य, चंद्रमा और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं। जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रह सकता है। संपत्ति संबंधी खरीदारी में रुकावटें आ सकती हैं। मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेंगे। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि
आपकी मेहनत अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी। व्यापारिक गति धीमी रह सकती है। नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष औसत रहेगा। हरी चीजें पास में रखें।

मिथुन राशि
पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें। मुंह से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में दूरी बनी रह सकती है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। मां काली को नमन करें।

कर्क राशि
मन में निराशा का भाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन प्रेम-संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार भी संतोषजनक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि
खर्चों में वृद्धि होगी। साझेदारी के कामों में तनाव हो सकता है। सिर या आंखों में परेशानी संभव है। प्रेम-संतान का पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार औसत रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा से लाभ नहीं होगा। कुछ गलत समाचार मिल सकते हैं। प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। हरे रंग की वस्तु पास रखें।

तुला राशि
कारोबार में अस्थिरता रह सकती है। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि
मान-सम्मान में गिरावट आ सकती है। यात्रा से परहेज करें। धार्मिक मामलों में संतुलन रखें। सेहत सामान्य है, प्रेम-संतान पक्ष मजबूत है। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि
दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। किसी चोट या परेशानी से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम-संतान औसत, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। जीवनसाथी और खुद के स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पक्ष उत्तम रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। मां काली का स्मरण करें।

कुंभ राशि
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यों में रुकावट के बावजूद सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति औसत रहेगी। व्यापार संतोषजनक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में बहसबाजी से बचें। कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल टालें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। शिव जी का अभिषेक करें.

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top