🕒 Published 1 week ago (7:25 AM)
डेस्क। 24 जुलाई 2025, गुरुवार को श्रावण मास की अमावस्या तिथि है, जो रात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का विशेष पर्व भी मनाया जा रहा है। साथ ही, प्रातः 9:51 तक हर्षण योग और शाम 4:44 तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और शुभ रंग व अंक।
मेष राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी लंबे समय से रुके कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। विवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आत्मबल के साथ आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 06
वृष राशि
पिता के साथ आज का समय खास रहेगा। व्यापार में उनका सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्साह मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
शुभ रंग: समुद्री हरा
शुभ अंक: 07
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह है। नेटवर्किंग से जुड़े व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को मंच मिलेगा।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 02
कर्क राशि
रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में रुचि देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अचानक मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 04
सिंह राशि
निवेश को लेकर निर्णय लेने का दिन है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 03
कन्या राशि
पार्टनरशिप में काम शुरू करने का अच्छा समय है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। दोस्तों से दिल की बात साझा करेंगे। ऑफिस में तरक्की के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 01
तुला राशि
बिजनेस में लाभ और घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग आज नया अनुभव प्राप्त करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 05
वृश्चिक राशि
आज व्यापार और संबंध दोनों में मजबूती देखने को मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए यह दिन परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन देने वाला रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 09
धनु राशि
नई संभावनाओं से भरा दिन रहेगा। करियर में प्रगति और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभकारी हो सकता है। संपत्ति में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता आवश्यक है।
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 08
मकर राशि
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में लाभ होगा। किसी रिश्तेदार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक उलझन कम होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 07
कुंभ राशि
नए कार्य की शुरुआत का उत्तम समय है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। विद्यार्थियों को नई मित्रता का अवसर मिलेगा। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 02
मीन राशि
कारोबार में लाभ और नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। यात्रा या मीटिंग में जाने से पहले दस्तावेज जांच लें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 01