Home » Blogs » Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन देगा कुछ राशियों को सफलता का वरदान, जानिए आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन देगा कुछ राशियों को सफलता का वरदान, जानिए आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ

आज 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, जिसे मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के रूप में मनाया जा रहा है। देवी ब्रह्मचारिणी तप, संयम और ज्ञान की प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद जीवन में दृढ़ता और सफलता लाता है। आज के दिन विशेष संयोग बन रहे हैं जो कई राशियों के लिए उत्तम फलदायक सिद्ध हो सकते हैं।

आज के शुभ मुहूर्त और योग

  • तिथि: आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया

  • वार: मंगलवार

  • नक्षत्र: हस्त (दोपहर 1:40 PM तक)

  • योग: ब्रह्म योग (रात 8:23 PM तक)

  • विशेष योग: द्विपुष्कर योग (दोपहर 1:40 PM से भोर 4:51 AM तक)

  • पूजन देवी: मां ब्रह्मचारिणी

  • सुझाव: आज के दिन देवी को सफेद फूल, मिश्री और इलायची का भोग लगाना विशेष लाभकारी रहेगा।

मेष राशि

आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

वृष राशि

आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

मिथुन राशि

आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के कारण आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। व्यापारिक निर्णयों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि

आज निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें। छात्रों को करियर की दिशा स्पष्ट होगी।

सिंह राशि

नए अवसरों का लाभ मिलेगा। विवाह या प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। भाई का सहयोग किसी नए काम में मिल सकता है।

कन्या राशि

दिन व्यस्त लेकिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यशैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

तुला राशि

रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। लेखन या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष है।

वृश्चिक राशि

ननिहाल से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा या संपर्क का अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा।

धनु राशि

आपकी योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। बोलचाल की शैली से लोग प्रभावित होंगे। शिक्षा और व्यापार दोनों में अच्छा दिन है।

मकर राशि

समझदारी और धैर्य से काम लें। आज भावनाओं की बजाय तर्क से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

दफ्तर में यात्रा संभव है। विवादों से बचें और वाणी में मधुरता रखें। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top