मुंबई 14 अप्रैल 2025 : IPL 2025 सीज़न को लेकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की कप्तानी चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक फैन ने मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से आग्रह किया कि रोहित शर्मा को फिर से टीम का कप्तान बनाया जाए।
Man was demanding captaincy for Rohit Sharma in front of Nita Ambani. This is madness.💀 pic.twitter.com/dCbdVuQZJu
— Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) April 13, 2025
नीता अंबानी का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद फैंस के बीच हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। कुछ फैंस इसे भगवान पर छोड़ा गया जवाब मान रहे हैं, जबकि कई इसे अंबानी परिवार के किसी संभावित बड़े फैसले का संकेत भी मान रहे हैं।
बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है और वे फ्रेंचाइज़ी के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपे जाने से फैंस में नाराजगी और निराशा देखने को मिली थी।
अब “बाबा की मर्जी” वाले जवाब ने फैंस को उम्मीद की नई चिंगारी दे दी है — क्या रोहित की कप्तानी की वापसी मुमकिन है? जवाब समय ही देगा, लेकिन फिलहाल ये चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में गर्म है।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

