Rashifal 21 November 2025, आज मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2:47 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। आज का नक्षत्र पहले अनुराधा है, जो दोपहर 1:55 बजे तक रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं चलिए जानते मेष से लेकर मीन तक ।
विषयसूची
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कुछ मामलों में चिंता बढ़ सकती है, लेकिन कुछ कामों में आपको अचानक सफलता भी मिल सकती है। जीवन में किसी बड़ी घटना का योग है, जो आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण दोनों हो सकती है। परिवार में कुछ बदलाव की स्थिति बनेगी और आपको परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन आज मजबूत रहेगा और साथी के साथ किसी यात्रा या आउटिंग का अवसर मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। आपकी बुद्धि और विवेक आपको किसी बड़ी सफलता तक पहुंचा सकते हैं। परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और अचानक धन लाभ की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है और अनचाहे खर्चों से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल प्रदान करेगा। आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी, कठिन काम भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आय-व्यय में संतुलन आवश्यक है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में शांति बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता दूर होगी और घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का दिन आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। मन खुश रहेगा और भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद या सम्मान मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और किसी यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक योजनाएँ सफल होंगी और व्यापार में तालमेल से कार्य करने पर लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत व मधुर बने रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गैरजरूरी बातों में पड़ना आपको नुकसान पहुँचा सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी से उधार या कर्ज लेने से बचें। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। प्रेम जीवन में रोमांटिक माहौल बनेगा और साथी की तरफ से कोई उपहार मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य से भरा रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे और संतान संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर और व्यापार में रुकावटें आएंगी, जिससे मन तनाव में रह सकता है। कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़े तो कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर ही लें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो नुकसान की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा और कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम जीवन में सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ जरूरी काम पूरे न होने से मन परेशान रह सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग और प्यार आपको मानसिक शांति देगा। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। शाम को किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आएगा। भाग्य आपका साथ देगा। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे के योग हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहसबाजी हो सकती है, इसलिए शांत रहकर स्थितियों को संभालें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, लापरवाही न करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का दिन आज व्यस्त और भागदौड़ से भरा रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सावधानी बरतें, नुकसान की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और पढ़ाई में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!


