Home » Blogs » बिहार चुनाव लखीसराय में बवाल : डिप्टी CM की गाड़ी पर फेंका गोबर

बिहार चुनाव लखीसराय में बवाल : डिप्टी CM की गाड़ी पर फेंका गोबर

Deputy CM Ki Car Par Feka Gobar बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर, चप्पल और पत्थर फेंके गए। घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास की बताई जा रही है।

लोगों ने डिप्टी CM  की कार को घेरा

जानकारी के मुताबिक, विजय सिन्हा खोरियारी गांव में इंटरैक्शन करने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए, चप्पलें और पत्थर फेंके, साथ ही उन्हें गांव में प्रवेश करने से भी रोक दिया।

Deputy CM Ki Car Par Feka Gobar-बिहार चुनाव लखीसराय में बवाल
Deputy CM Ki Car Par Feka Gobar-बिहार चुनाव लखीसराय में बवाल

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह हमला राजद (RJD) समर्थकों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “ये लोग सत्ता में आए बिना ही गुंडागर्दी कर रहे हैं। यहां के SP इतने कमजोर हैं कि कह रहे हैं — मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। अगर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं, तो हम यहीं धरना देंगे। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।”

RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी CM विजय सिन्हा के बीच बहस

घटना के बाद मौके पर RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी CM विजय सिन्हा के बीच सड़क पर ही तीखी बहस हो गई। दोनों एक-दूसरे पर दारू पीने और गुंडागर्दी के आरोप लगाते हुए भिड़ गए। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को “गुंडा” तक कह दिया।

RJD और कांग्रेस की गुंडई,Deputy CM Ki Car Par Feka Gobar

विजय सिन्हा ने कहा, “ये सब RJD और कांग्रेस की गुंडई का नतीजा है। गांव के कुछ लोग अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं। सड़क का टेंडर निकल चुका है और काम भी शुरू हो गया है, लेकिन ये लोग बहाना बना रहे हैं।”

इस मामले पर DM मिथिलेश मिश्रा ने कहा, “चुनाव के समय सभी को मर्यादा में रहना चाहिए। हर प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है और जनता को

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top