Home » Blogs » Forbes India Rich List 2025, सावित्री जिंदल बनीं भारत की सबसे अमीर महिला

Forbes India Rich List 2025, सावित्री जिंदल बनीं भारत की सबसे अमीर महिला

Forbes India की 2025 रिच लिस्ट में हिसार की विधायक और ओपी जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल ने 39.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनने का गौरव हासिल किया है। इस सूची में उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद देश के सबसे धनी लोगों में तीसरा स्थान पाया है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वां स्थान

गुरुवार, 9 अक्टूबर को जारी इस लिस्ट में सावित्री जिंदल को दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वां स्थान मिला है। अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति उस समय 35.5 बिलियन डॉलर थी। यानी सिर्फ छह महीने में उनकी संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति इस अवधि में 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 88 लाख करोड़ रुपए) रह गई है।

जिंदगी में लगातार प्रगति करते हुए जिंदल समूह का यह साम्राज्य इस्पात, बिजली, सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस समूह की नींव उनके दिवंगत पति ओम प्रकाश जिंदल ने रखी थी, जिनकी 2005 में हेलिकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top