Home » Blogs » Aaj Ka Rashifal 8 October 2025: तीन ग्रहों के दुर्लभ संयोग से चमकेगा कई राशियों का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 8 October 2025: तीन ग्रहों के दुर्लभ संयोग से चमकेगा कई राशियों का भाग्य

8 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। आज चंद्रमा का गोचर पूरे दिन मेष राशि में रहेगा और इस पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है, जिससे शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा चंद्रमा और बुध के बीच समसप्तक योग बनने से ‘कल योग’ भी सक्रिय है। चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु, गुरु से तीसरे में शुक्र और शुक्र के तीसरे में मंगल व बुध होने के कारण त्रिग्रही संयोग बन रहा है। यह योग आर्थिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि:
आज आपके लिए दिन सौदेबाजी और लाभ का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई डील मिल सकती है, जो भविष्य में बड़ा मुनाफा दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि:
दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि:
आज आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और प्रेम संबंधों में उपहार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि:
आज नौकरी और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मदद मिल सकती है।

सिंह राशि:
प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा और आज प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार और नौकरी में आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि:
आज संयमित वाणी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल में हल्का तनाव रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना होगा। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। नए वाहन की खरीद की संभावना है।

तुला राशि:
आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं, लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने का भी योग है।

वृश्चिक राशि:
नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज परिवार के साथ सुखद समय बितेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी यात्रा का भी योग बन रहा है।

धनु राशि:
आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में किसी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

मकर राशि:
आज व्यवसाय में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। घर की सजावट और खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की ओर से संतोष रहेगा।

कुंभ राशि:
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में लेन-देन सावधानी से करें। पारिवारिक मामलों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। किसी रिश्तेदार से मिलने का योग है। दांपत्य जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है।

मीन राशि:
आज जोखिम भरे फैसलों से बचें। कार्यक्षेत्र में बुद्धिमानी से काम लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और दोस्तों के साथ समय बितेगा।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top