चमोली में दो जगहों पर आपदा: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात भारी बारिश के बाद दो जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं। नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में मलबे ने कई घर और वाहन दबा दिए।
VIDEO | Chamoli, Uttarakhand: Cloudburst in Nandanagar results in massive destruction. More details are awaited.#UttarakhandNews
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/m1IRuxXLsO
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2025
जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार, कुंतरी लंगाफली वार्ड में 6 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 7 लोग लापता हैं। राहत और बचाव दल ने अब तक 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
धुर्मा गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। वहां कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे की चपेट में आ गए।
#WATCH | Uttarakhand | Chamoli District Magistrate Sandeep Tiwari told ANI, “A cloudburst caused damage in the Nandanagar Ghat area of Chamoli district on Wednesday night. Six houses were buried under debris in the Kuntri Langafali ward of Nandanagar. The District Magistrate… pic.twitter.com/oNWiRwzxYw
— ANI (@ANI) September 18, 2025
विषयसूची
बचाव और राहत कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, NDRF और तहसील प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुट गई हैं। गोपेश्वर स्थित जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने भी भूस्खलन के मलबे से कई घरों के नष्ट होने की पुष्टि की है। मौसम की खराब स्थिति के कारण राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहा है।
पहले हुई थी देहरादून में तबाही
इससे पहले, देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल फटने और मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया था। उफनती नदियों और भूस्खलनों के कारण 6 लोगों की मौत हुई थी, 7 लोग लापता हुए थे और लगभग 600 लोग विभिन्न क्षेत्रों में फंस गए थे।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 20 घंटे के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है।
यह भी पढ़े : राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बड़ा राहत पैकेज
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

