Home » Blogs » रायबरेली में राहुल गांधी और योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के तीखी नोक झोंक

रायबरेली में राहुल गांधी और योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के तीखी नोक झोंक

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। यहां कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच बैठक के दौरान तीखी नोक झोंक हो गई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूं शुरू हुआ विवाद?

10 और 11 सितंबर को राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर थे। इसी दौरान जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राहुल गांधी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे और उनके बगल में योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बैठे थे। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वे बैठक की अध्यक्षता  कर रहे हैं, इसलिए किसी भी सदस्य को बोलने से पहले अनुमति लेनी होगी। इस बात पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नाराज़ हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

राहुल गांधी ने मंत्री को रोकते हुए कहा – “अगर आपको कुछ कहना है तो पहले पूछिए, फिर मैं आपको मौका दूंगा।” इस पर मंत्री सिंह भड़क गए और बोले कि वे राहुल गांधी की हर बात मानने के लिए बाध्य नहीं हैं। मंत्री ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि  “आप तो खुद स्पीकर की बात भी नहीं मानते।” इसके बाद माहौल और गरमा गया।

अमेठी के सांसद भी हुए शामिल

बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने भी बहस के दौरान राहुल गांधी का पक्ष लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई इस नोकझोंक से बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दिनेश प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर

बता दें कि  कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस पार्टी में थे। उन्हें 2010 और 2016 में यूपी विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। 2018 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली से सोनिया गांधी को चुनौती दी थी लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें राहुल गांधी के हाथों हार मिली।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top