Asia Cup 2025: एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आगाज आज से हो रहा है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होने वाला है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारतीय टीम यह मैच खेलेगी या नहीं। भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा।
विषयसूची
कब से और कैसे शुरू हुआ एशिया कप
1984 में एशिया कप की शुरुआत वनडे प्रारूप से हुई थी। 2016 में पहली बार इसे टी20 फॉर्मेट में खेला गया और फिर 2022 में भी टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में हुआ। वहीं 2018 और 2023 में यह वनडे फॉर्मेट में खेला गया।
- 
2016 में भारत ने टी20 एशिया कप जीता।
 - 
2022 में श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया।
 - 
कुल मिलाकर भारत 8 बार, श्रीलंका 6 बार और पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रह चुका है।
 
एशिया कप टी20 के दिलचस्प रिकॉर्ड्स
- 
विराट कोहली और हांगकांग के बाबर हयात ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशिया कप टी20 में शतक लगाए हैं (122-122 रन)।
 - 
भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन देकर 5 विकेट झटके, जो टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।
 - 
अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 13 छक्के जड़े हैं।
 - 
सूर्यकुमार यादव ने 261.53 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
 - 
भारत का 212/2 (अफगानिस्तान के खिलाफ, 2022) एशिया कप टी20 का सबसे बड़ा टीम टोटल है।
 
एशिया कप टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले
- 
विराट कोहली (भारत) – 429 रन (10 मैच, 1 शतक, 3 अर्धशतक)
 - 
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 281 रन (6 मैच, 3 अर्धशतक)
 - 
रोहित शर्मा (भारत) – 271 रन (9 मैच, 2 अर्धशतक)
 - 
बाबर हयात (हांगकांग) – 235 रन (5 मैच, 1 शतक)
 - 
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 196 रन (5 मैच)
 
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 
भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 13 विकेट (6 मैच, इकोनॉमी 5.34)
 - 
अमजद जावेद (यूएई) – 12 विकेट
 - 
अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) – 11 विकेट
 - 
मोहम्मद नवीद (यूएई) – 11 विकेट
 - 
हार्दिक पांड्या (भारत) – 11 विकेट
 - 
राशिद खान (अफगानिस्तान) – 11 विकेट
 
अब तक के टी20 एशिया कप के नतीजे
2016 (बांग्लादेश) – विजेता: भारत, रनर-अप: बांग्लादेश
2022 (यूएई) – विजेता: श्रीलंका, रनर-अप: पाकिस्तान
भारत इस बार खिताब जीतकर सबसे सफल टीम बनने के अपने रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगा। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान भी खिताब की दौड़ में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
