Home » Blogs » पहाड़ों से लेकर जमीन तक जलप्रलय , नदियों के रौद्र रूप से चारों और तबाही का मंजर

पहाड़ों से लेकर जमीन तक जलप्रलय , नदियों के रौद्र रूप से चारों और तबाही का मंजर

भारत में भारी बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में तबाही मची हुई है। दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई इलाके जैसे मयूर विहार, मॉनेस्ट्री मार्केट और वासुदेव घाट डूब गए हैं। नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-151 में 3 से 4 फीट पानी भर गया।

अजमेर जिले में बने बोराज तालाब की दीवार टूटी

भारत में बाढ़ 2025
भारत में बाढ़ 2025

 

हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूलों को बंद किया गया। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में पानी भर जाने से महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए। राजस्थान के अजमेर जिले में बने बोराज तालाब की दीवार टूट गई जिससे 1,000 से अधिक घरों में पानी घुस गया । लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई । कई मकानों को नुकसान हो गया ।

बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 पहुंची

पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 तक बढ़ गई है। 23 जिलों के 1,655 गांव प्रभावित हैं, और 1.71 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी बाढ़ के चलते कई किलोमीटर लंबी सीमा पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण घाटी का बाकी देश से संपर्क कट गया। रामबन जिले में 283 घर क्षतिग्रस्त हुए और 950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। बांदीपोरा में वुलर झील का जलस्तर बढ़ने से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी। देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33°C रहा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। इस दौरान 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top