Home » Blogs » दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ा, अगले 24 घंटे अहम

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ा, अगले 24 घंटे अहम

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है। सोमवार, 1 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजे तक हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, जो अगले 24 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। पानी का डिस्चार्ज तेजी से बढ़ रहा है—सुबह 7 बजे 2.72 लाख क्यूसेक, 8 बजे 3.11 लाख क्यूसेक और 9 बजे तक 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

यमुना का जलस्तर भी लगातार चढ़ रहा है। सुबह 9 बजे तक नदी का स्तर 204.95 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, वजीराबाद बैराज से 38,900 क्यूसेक और ओखला बैराज से 52,081 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सरकार ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी किनारे बसे इलाकों से लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल यमुना का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है और लगातार बढ़ते डिस्चार्ज ने चिंता और बढ़ा दी है। पिछले साल की तरह इस बार भी हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने राजधानी में बाढ़ का खतरा खड़ा कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटे दिल्ली के लिए सबसे भारी साबित हो सकते हैं।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top