Home » Blogs » Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: भाद्रपद अमावस्या पर बन रहे शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: भाद्रपद अमावस्या पर बन रहे शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

नई दिल्ली: 23 अगस्त 2025, शनिवार का दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से जुड़ा है। अमावस्या तिथि आज सुबह 11:37 बजे तक रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। आज दोपहर 1:20 बजे तक परिध योग का प्रभाव रहेगा। वहीं, रात 12:55 बजे तक मघा नक्षत्र का संयोग बना रहेगा। इस दिन कुशोत्पाटिनी अमावस्या भी मानी जा रही है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। ऐसे संयोग में कई राशियों के जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और समय पर उसे पूरा करने में सफल होंगे। आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साहित्य या लेखन में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 02

वृषभ राशि

आज आपको फोन पर शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। बड़ों से मार्गदर्शन मिलेगा।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 02

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में रुके हुए काम शुरू होंगे। ऑफिस प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। महिलाएं घर से ही कार्य शुरू कर सकती हैं, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता लाएगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 01

कर्क राशि

आज पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम या मॉर्निंग वॉक फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 03

सिंह राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस ट्रिप से लाभ होगा। किसी उलझन का समाधान मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जिससे यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 05

कन्या राशि

आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। राजनीति में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 06

तुला राशि

आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम को टालना उचित नहीं होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की मदद से आय के साधन मिलेंगे। शाम को किसी रिश्तेदार के घर समारोह का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 07

वृश्चिक राशि

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे खुश रहेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 09

धनु राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम लाएगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वेतन में बढ़ोतरी से खुशी मिलेगी। शांत रहकर कार्यों को संभालें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 09

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। काम में किसी को दखल न दें। परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। माता-पिता से दिल की बातें साझा करेंगे। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। दूर से शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 06

कुंभ राशि

आज काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। नए विचारों पर कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया वाहन मिलने की संभावना है। महिलाएं किट्टी पार्टी का आनंद लेंगी। छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 07

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर पर आपके गुणों की चर्चा होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। योजनाओं में बदलाव होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 01

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top