नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन 11 अगस्त 2025 को धमाकेदार शुरुआत के साथ टीवी पर आ चुका है। पहले एपिसोड में ही ऐसे सवाल आए, जिनसे कंटेस्टेंट्स की सांसें थम गईं। 7.5 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपये के सवालों ने दर्शकों और प्रतियोगियों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया। ये सवाल UPSC, UPPSC, MPPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं, इसलिए इनके जवाब जानना आपके लिए भी फायदेमंद होगा।
7.5 लाख का सवाल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किस टूर्नामेंट में जीता था गोल्ड मेडल?
पहले एपिसोड में लखनऊ से आए मानवप्रीत सिंह के सामने 7.5 लाख रुपये का सवाल आया। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था? विकल्प थे:
अ) कॉमनवेल्थ गेम्स
ब) एशियन गेम्स
स) टी20 वर्ल्ड कप
द) वनडे वर्ल्ड कप
मानवप्रीत ने लाइफलाइन का सहारा लेकर दर्शकों की राय मांगी और सही जवाब ‘एशियन गेम्स’ चुना। 2022 के एशियन गेम्स में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
25 लाख का सवाल: विश्वनाथ कार्तिकेय की 2025 में हासिल की गई अनूठी उपलब्धि क्या है?
इसके बाद मानवप्रीत के सामने 25 लाख रुपये का सवाल था, जो विश्वनाथ कार्तिकेय से संबंधित था। अमिताभ बच्चन ने पूछा:
‘2025 में विश्वनाथ कार्तिकेय कौन सी उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेंगे?’
विकल्प थे:
अ) इंग्लिश चैनल तैरना
ब) ग्लोब की परिक्रमा करना
स) सात शिखरों पर चढ़ना
द) उत्तरी ध्रुव तक पहुंचना
मानवप्रीत ने सोच-विचार के बाद सही उत्तर ‘सात शिखरों पर चढ़ना’ दिया। विश्वनाथ कार्तिकेय ने 2025 में दुनिया के सात सबसे ऊंचे शिखरों पर चढ़ाई करके नया रिकॉर्ड बनाया।
50 लाख का सवाल: रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘पूरबी’ कविता संग्रह किस दक्षिण अमेरिकी लेखक को समर्पित किया था?
50 लाख रुपये के सवाल ने मानवप्रीत को असमंजस में डाल दिया। यह साहित्य से जुड़ा सवाल था:
‘रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी कविता संग्रह ‘पूरबी’ को किस दक्षिण अमेरिकी लेखक को समर्पित किया था?’
विकल्प थे:
अ) गैब्रिएला मिस्ट्रल
ब) विक्टोरिया ओकैम्पो
स) मारिया लुइसा बॉम्बल
द) टेरेसा डे ला पारा
लाइफलाइन समाप्त होने के बाद भी मानवप्रीत जवाब देने में असमर्थ रहे और खेल छोड़ दिया। सही उत्तर ‘विक्टोरिया ओकैम्पो’ था।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

