Mahindra Scorpio N का नया अवतार, अब पहले से और भी ज्यादा सुरक्षित, ADAS फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

Photo of author

By Hindustan Uday

🕒 Published 3 weeks ago (6:18 PM)

डेस्क। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra Scorpio N का एक नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। इस बार कंपनी ने इस एसयूवी को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। महिंद्रा ने अपने टॉप वेरिएंट Z8L में ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर को जोड़ा है, जो अब तक कंपनी की किसी भी पेट्रोल-डीजल गाड़ी में नहीं मिला था। इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹21.35 लाख रखी गई है।

नई रेंज में Z8T वेरिएंट की भी एंट्री
नई Scorpio N लाइनअप में Z8T वेरिएंट को भी जोड़ा गया है, जो मौजूदा Z8 और Z8L के बीच की पॉजिशन में रखा गया है। हालांकि Z8T में ADAS की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस वेरिएंट की कीमत ₹20.29 लाख से शुरू होती है।

ADAS फीचर से लैस Z8L वेरिएंट की खूबियां
Mahindra Scorpio N का ADAS वर्जन यानी Z8L ADAS, 6 और 7 सीटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। यह वेरिएंट, पहले के Z8L से करीब ₹46,000 ज्यादा महंगा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से ये निवेश वाजिब कहा जा सकता है। ADAS फीचर पैक में कई अत्याधुनिक तकनीक शामिल हैं, जैसे:

फ्रंट कोलिजन वार्निंग

ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग

एडॉप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (स्टॉप एंड गो के साथ)

लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट

ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन

हाई बीम और स्पीड लिमिट असिस्ट

फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट

स्कॉर्पियो N: पहली ICE SUV जिसमें ये एडवांस फीचर
महिंद्रा का दावा है कि Scorpio N, उनकी पहली पेट्रोल-डीजल SUV है जिसमें स्पीड लिमिट असिस्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट जैसे फीचर जोड़े गए हैं। यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ, 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन में उपलब्ध है।

Z8L ADAS वेरिएंट की कीमतें (₹ में, एक्स-शोरूम):

पेट्रोल मैनुअल: 7 सीटर ₹21.35 लाख | 6 सीटर ₹21.60 लाख

पेट्रोल ऑटोमैटिक: ₹22.77 लाख | ₹22.96 लाख

डीजल मैनुअल 2WD: ₹21.75 लाख | ₹22.12 लाख

डीजल ऑटोमैटिक 2WD: ₹23.24 लाख | ₹23.48 लाख

डीजल मैनुअल 4WD: ₹23.86 लाख (केवल 7 सीटर)

डीजल ऑटोमैटिक 4WD: ₹25.42 लाख (केवल 7 सीटर)

Z8T वेरिएंट में भी हैं कई प्रीमियम फीचर्स
Z8T वेरिएंट की कीमत Z8 से लगभग ₹1.13 लाख अधिक और Z8L से ₹1.06 लाख कम है। इसमें भले ही ADAS नहीं है, लेकिन कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

फ्रंट पार्किंग सेंसर

ऑटो डिमिंग IRVM

360-डिग्री कैमरा

18-इंच अलॉय व्हील्स

12-स्पीकर Sony ऑडियो सिस्टम

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

Z8T वेरिएंट की कीमतें (₹ में, एक्स-शोरूम):

पेट्रोल मैनुअल: ₹20.29 लाख

पेट्रोल ऑटोमैटिक: ₹21.71 लाख

डीजल मैनुअल 2WD: ₹20.69 लाख

डीजल ऑटोमैटिक 2WD: ₹22.18 लाख

डीजल मैनुअल 4WD: ₹22.80 लाख

डीजल ऑटोमैटिक 4WD: ₹24.36 लाख

पावर और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ बदलाव
नई सुरक्षा सुविधाओं और वेरिएंट्स के अलावा Scorpio N की इंजन लाइनअप वही पुरानी है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं। रोमांच पसंद करने वालों के लिए इसमें 4XPLOR 4WD सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें टेरेन मोड और लो-रेंज मोड की सुविधा मिलती है।

Mahindra Scorpio N ने ADAS जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स और नए Z8T वेरिएंट के साथ एक बार फिर अपने सेगमेंट में हलचल मचा दी है। बढ़ती सेफ्टी डिमांड के बीच यह SUV अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, फीचर-पैक और वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो रही है।

Leave a Comment