Ajab-Gajab: बकरी ने दिया ‘भैंस’ को जन्म! 5 घंटे में मौत, रहस्य बना मामला

Photo of author

By Rita Sharma

🕒 Published 1 week ago (1:35 PM)

डेस्क। बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल फैला दिया है। यहां एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जो देखने में बिल्कुल भैंस के बच्चे जैसा था। यह घटना वैशाली प्रखंड के चकअल्हदाद पंचायत के सिमरा गांव, वार्ड नंबर 2 की है। स्थानीय लोग इस अद्भुत घटना को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और इसका वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बकरी ने एक साथ दिए तीन बच्चे

गांव के रहने वाले त्रिवेणी ठाकुर की पत्नी प्रभा देवी बीते दो वर्षों से बकरी पालन कर रही हैं। हाल ही में उनकी एक बकरी ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक खस्सी, दूसरी एक सामान्य बकरी और तीसरा बच्चा देखने में बिल्कुल भैंस के बच्चे जैसा था। ग्रामीणों के अनुसार, इस तीसरे बच्चे की बनावट और रंग-रूप बकरी से बिल्कुल अलग था। इसके लंबे हाथ-पैर और शरीर का आकार देखकर लोग दंग रह गए।

गांव में फैली चर्चा, जुटी भीड़

इस असामान्य जन्म की खबर जैसे ही गांव में फैली, लोग बड़ी संख्या में प्रभा देवी के घर पहुंचने लगे। सभी इस अजूबे बच्चे को देखने के लिए उत्सुक थे। ग्रामीणों ने इसे स्थानीय भाषा में ‘पारी’ कहा, जिसका मतलब होता है किसी अन्य प्रजाति जैसा जन्मा बच्चा। लोगों ने इसे दुर्लभ और अद्भुत घटना बताया।

5 घंटे में हुई बच्चे की मौत

पड़ोसी रौशन राकेश ने जानकारी दी कि इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता नहीं ली गई। ना ही पशुपालन विभाग को समय रहते सूचना दी गई। जन्म के महज 5 घंटे बाद उस बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों का मानना है कि अगर समय पर इलाज मिला होता तो शायद वह बच्चा बच सकता था।

पशुपालन विभाग को हुई देरी से जानकारी

घटना के बाद जब यह मामला सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुआ, तब जिला पशुपालन पदाधिकारी को इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारी को जांच के लिए भेजा, लेकिन तब तक बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल से तस्वीरें और जानकारी इकट्ठा की है और जांच प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म

इस विचित्र घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे जेनेटिक गड़बड़ी बता रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ मामलों में ही होता है, जब गर्भाधान के समय कोई अनुवांशिक असमानता या हार्मोनल बदलाव हो।

इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग इस विषय पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Comment