Home » Blogs » RJD Sangathan Chunav 2025: लालू यादव फिर बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी को मिल सकती है पार्टी की संगठनात्मक कमान

RJD Sangathan Chunav 2025: लालू यादव फिर बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी को मिल सकती है पार्टी की संगठनात्मक कमान

बिहार 31 मई – RJD Party Elections 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है तो वहीं दूसरी ओर यह चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत  प्रथम चरण में प्राथमिक और पंचायत स्तर की इकाइयों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब पार्टी प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व चयन की ओर बढ़ रही है।

5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बता दें कि 31 मई (आज) से प्रखंड कमेटियों के चुनाव आरंभ होंगे, इसके पश्चात 5 जून से जिला कमेटियों का चुनाव कराए जांएंगे और 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।  5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

प्रखंड डेलीगेट की अंतिम सूची को स्वीकृति

राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी की बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में प्राथमिक और पंचायत इकाइयों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं और प्रखंड डेलीगेट की अंतिम सूची को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

RJD Sangathan Chunav 2025

खंड डेलीगेट की सूची जारी

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर, और सारिका पासवान ने संबंधित राज्यों में प्रखंड डेलीगेट की सूची जारी कर दी है। झारखंड में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है। राजद के नेताओं का कहना है कि पार्टी जिस लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराती है वह दूसरे  दलों के लिए एक मिसाल है।

लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय ?

राजद में इन चुनावों के माध्यम से युवाओं को मौका देने पर जोर दिया जा रहा है इसी के चलते यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, लेकिन यह भी संभव है कि तेजस्वी यादव को संगठनात्मक कमान सौंप दी जाए जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और युवा ऊर्जा मिल सकता है। राजद के संगठनात्मक चुनाव पार्टी की भविष्य की दिशा और नेतृत्व को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सभी की निगाहें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top