एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी एक महिला , पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बॉलीवुड एक्टर actor aditya roy kapoor के  घर मे एक महिला जबरन घुस गई। यह घटना एक्टर के मुंबई स्थित घर में हुई।  जबरन घर में घुसने वाली महिला दुबई से आई है। महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी (47 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला खुद को एक्टर की फैन बता रही है।

महिला ने बताया एक्टर की फैन

मामला कुछ यूं हुआ कि जब महिला ने घर की डोरबेल बजाई, तो एक्टर की हाउस हेल्प संगीता पवार ने दरवाजा खोला। महिला ने खुद को actor aditya roy kapoor की फैन बताते हुए कहा कि वह उनके लिए उपहार और कपड़े लेकर आई है। संगीता ने उसे अंदर बैठा लिया, क्योंकि उसे लगा कि वह एक्टर की जानने वाली होगी लेकिन जब आदित्य शूटिंग से घर लौटे, तो उन्होंने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया।

घबरा गए एक्टर आदित्य राय कपूर

महिला जबरन एक्टर से मिलने की कोशिश करने लगी, जिससे एक्टर actor aditya roy kapoor घबरा गए और तुरंत सोसायटी मैनेजर को जानकारी दी इसके बाद एक्टर की मैनेजर श्रुति राव ने खार पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने बताया कि वह दुबई से आई है, लेकिन उसने इस बात पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि वो एक्टर के घर में क्यों घुसी। इस मामले में संगीता की शिकायत पर जांच चल रही है।

 

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top