🕒 Published 1 month ago (1:34 PM)
Punjabi Style Kadhi Pakora Recipe : पंजाबी खाने का ज़िक्र हो और कढ़ी पकोड़ा न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता! खट्टे दही और बेसन से बनी यह कढ़ी, जब गरमा-गरम पकोड़ों के साथ परोसी जाती है, तो हर किसी का दिल जीत लेती है। चाहे चावल हो या पराठा, इसका स्वाद हर चीज़ के साथ गज़ब ढाता है। अगर आप घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं या मेहमानों को इम्प्रैस करना है, तो पंजाबी स्टाइल कढ़ी पकोड़ा ज़रूर ट्राय करें। यह बनाना आसान है और स्वाद में बेमिसाल!
सामग्री
- दही: 3 कप
- बेसन: 2 कप
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- मेथी दाना: 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता: 8-10 पत्ते
- हींग: 1-2 चुटकी
- तेल: तलने और तड़के के लिए
- नमक: स्वादानुसार
बनाने की विधि
- एक बाउल में बेसन छानकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें।
- एक अन्य बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें। इसमें बेसन का घोल मिलाएं, थोड़ा पानी डालकर पतला मिश्रण बनाएं और स्वादानुसार नमक डालें। चाहें तो छलनी से छान लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके बेसन के घोल से छोटे-छोटे पकोड़े तलें। सुनहरा भूरा होने पर निकालकर प्लेट में रखें।
- दूसरी कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें हींग, मेथी दाना और करी पत्ता डालकर हल्का भूनें।
- अब दही-बेसन का मिश्रण डालें और तेज़ आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं।
- उबाल आने पर आंच धीमी करें और 10 मिनट तक कढ़ी को पकने दें। फिर तले हुए पकोड़े डालें और 5-10 मिनट धीमी आंच पर और पकाएं।
परोसने का तरीका
गरमा-गरम कढ़ी पकोड़ा को चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर इसका स्वाद और बढ़ाएं। इस आसान रेसिपी के साथ आप घर पर ही रेस्तरां जैसा पंजाबी स्वाद ला सकते हैं!