7 लाख में हुई माइकल जैक्सन के मोजे की नीलामी:28 साल पहले लंदन कॉन्सर्ट में पहना था, टेक्नीशियन को ड्रेसिंग रूम के पास पड़ा मिला था

By Hindustan Uday

🕒 Published 1 day ago (3:25 PM)

किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले लीजेंड्री सिंगर माइकल जैक्सन के मोजे की नीलामी 8 लाख रुपए में हुई है। ये मोजा सिंगर ने 28 साल पहले एक कॉन्सर्ट में चंद मिनटों के लिए पहना था, जिसमें अब कई तरह के दाग पड़ चुके हैं। इसके बावजूद सिंगर के फैंस ने इसके लिए 8 हजार डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपए की कीमत चुकाई है। ये नीलामी बुधवार को फ्रांस में हुई थी, जिसकी शुरुआत 3400 डॉलर से हुई थी। उम्मीद थी कि ये मोजा 4500 डॉलर तक बिक सकेगा, लेकिन बोली 8 हजार डॉलर तक पहुंच गई। इसकी नीलामी करने वाले ओरोरे इली ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में बताया है कि माइकल जैक्सन ने ये मोजा 1996 में हिस्ट्री वर्ल्ड टूर कोआला लमपुर और फिर 1997 में फ्रांस के नीमेस में हुए कॉन्सर्ट में पहना था। ये गोल्डन ग्लिटर वाला मोजा कुछ समय बाद एक स्टेज टेक्नीशियन को माइकल जैक्सन के ड्रेसिंग रूम के पास से मिला था, जिसे उन्होंने संभालकर रखा था। इससे पहले भी 30 जुलाई 2025 में फ्रांस की एक नीलामी में भी इस मोजे को जगह दी गई थी। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर रह चुके हैं। अपने गानों, मूनवॉक, डांसिंग स्टाइल के अलावा माइकल दुनिया को देखने के नजरिए और साइंस को चैलेंज करने पर भी काफी चर्चा में रहे हैं। माइकल हमेशा से 150 साल से ज्यादा जीना चाहते थे। इसके लिए वो रोजाना ऑक्सीजन चेंबर में सोते थे और घर पर ही लेबोरेटरी बनवाकर लंबा जीवन जीने के लिए पर्सनल रिसर्च करवाते थे। माइकल जैक्सन का ये भी मानना था कि दुनिया में एक समय ऐसा जरूर आएगा जब मरे हुए लोगों को जिंदा करना साइंस की मदद से पॉसिबल होगा। माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे मशहूर सिंगर माने जाते हैं जिनके नाम पर 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स में जब माइकल जैक्सन के निधन की खबर आई, तो ये सुनकर 13 लोगों ने सदमें में आत्महत्या कर ली थी, वहीं कई लोग सड़कों पर ही बेहोश हो गए थे। सुसाइड प्रिवेंशन हॉटलाइन में उनकी मौत के अगले दिन ऑस्ट्रेलिया में 50 कॉल किए गए थे। वो लोग इतने सदमे में थे कि आत्महत्या करना चाहते थे। हॉटलाइन के CEO डॉन ओनील ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास अचानक कॉलर बढ़ गए। संदिग्ध हालातों में हुई मौत का सही कारण पता लगाने में पुलिस और डॉक्टर्स को महीनों लग गए। पोस्टमॉर्टम के लिए माइकल का दिमाग निकालकर उसकी जांच की गई थी। घरवाले फ्यूनरल करना चाहते थे, लेकिन 2 महीनों तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया। ऐसे में परिवार वाले माइकल का शव बिना उनके दिमाग के ही दफनाना चाहते थे। हालांकि लोगों के समझाने के बाद परिवार वाले भी इंतजार करने के लिए राजी हो गए। मौत के ठीक 39 दिन बाद 3 सितंबर 2009 को माइकल जैक्सन का प्राइवेट फ्यूनरल हुआ, जिसमें महज 200 लोग शामिल हुए। सोने के ताबूत में दफनाए जाने पर चोरी का था डर माइकल के शव को सोने के ताबूत में रखकर कॉन्क्रीट में दफन किया गया था। उन्हें मेकअप आर्टिस्ट ने ठीक उसी तरह तैयार किया, जैसे वो परफॉर्मेंस से पहले तैयार हुआ करते थे। माइकल के घरवालों को डर था कि अगर माइकल के शव की लोकेशन डिस्क्लोज की गई तो उनके चाहने वाले कब्र खोदकर उनका शव चुरा सकते हैं। इस कारण उनके शव को रहस्यमयी तरीके से दफनाने का फैसला किया गया था। हालांकि बाद में माइकल का शव फॉरेस्ट लॉन के ग्रेट माइसीलियम में दफनाया गया, जहां हॉलीवुड के क्लार्क गबल, जीन हार्लो, वॉल्ट डिज्नी जैसी बड़ी हस्तियां दफन हैं। माइकल की मौत के 8 महीने बाद 8 फरवरी 2010 को उनके डॉक्टर कोनराड मूरे को उनकी गैर इरादतन हत्या का आरोप दोषी पाया गया। 7 जुलाई 2009 को लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में माइकल जैक्सन का एक मेमोरियल बनाया गया। इसके उद्घाटन में शामिल होने के लिए टिकट खरीदने के लिए 16 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसकी स्ट्रीमिंग को US के 3.5 करोड़ लोगों ने देखा जबकि दुनियाभर के 300 करोड़ लोगों ने देखा था। ये अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा गया इवेंट है। फोर्ब्स के अनुसार मौत के बाद माइकल की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई थी। 2019 की लिस्ट के मुताबिक माइकल मौत के 10 साल बाद भी सबसे ज्यादा कमाने वाले सिंगर थे। जबकि दूसरे नंबर पर पॉपुलर सिंगर एल्विस प्रेस्ली थे। 2018 तक माइकल के नाम पर 28.40 अरब की कमाई हुई। रिपोर्ट की मानें तो माइकल मौत से ठीक पहले दिवालिया होने की कगार पर थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद हुई कमाई से परिवार ने उनका कर्ज चुकाया था।

Leave a Comment

Exit mobile version