Categories: News

भारत लाया गया 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, NIA ने पालम एयरबेस पर किया औपचारिक रूप से गिरफ्तार

नई दिल्ली। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम गुरुवार दोपहर एक विशेष विमान से उसे लेकर दिल्ली के पालम एयरबेस पहुंची, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पहली बार सामने आई तस्वीर में राणा सफेद बालों और दाढ़ी के साथ ब्राउन जंपसूट में नजर आया। उसने चश्मा भी पहन रखा था। जैसे ही विमान पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा, NIA की टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर राणा को हिरासत में लिया।

अब उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां CISF समेत अन्य अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। आगंतुकों की गहन तलाशी भी ली जा रही है।

NIA ने पुष्टि की है कि तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, शिकागो (अमेरिका) में रह रहा था और उसी के जरिए मुंबई हमले की साजिश को अंजाम देने में डेविड कोलमैन हेडली, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भूमिका निभाई।

इस बीच पाकिस्तान ने राणा से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि तहव्वुर राणा कनाडाई नागरिक है और उसने दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेज अपडेट नहीं कराए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि राणा से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Rita Sharma

Recent Posts

Horoscope of 16 June 2025 : आज का दिन खास है इन राशियों के लिए.. मिल सकती है मनचाही खुशखबरी!

Horoscope of 16 June 2025 : पंचांग 16 जून 2025 आज का दिन: सोमवार (भगवान…

52 minutes ago

रेवाड़ी को CM नायब सैनी की बड़ी सौगातें, 288 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने राव तुलाराम…

10 hours ago

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा जॉब फेयर, 5000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोज़गार

देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल…

12 hours ago

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता

महाराष्ट्र | रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

14 hours ago

boAt ने लॉन्च की नई SmartRing Active Plus: स्टाइलिश डिजाइन के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का बेहतरीन विकल्प

देश की लोकप्रिय वियरेबल टेक ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग SmartRing…

14 hours ago

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

15 hours ago