Women’s Chess World Cup 2025 : दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, महिला चेस वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय बनी

By Sunita Singh

🕒 Published 5 days ago (5:47 PM)

Divya Deshmukh makes history भारत की उभरती हुई युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब Women’s Chess World Cup 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। महज 19 साल की उम्र में दिव्या ने जॉर्जिया में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत की ही अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी को हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ वह महिला चेस वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

2024 में जीता था जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गर्ल्स कैटेगरी का खिताब

यह जीत दिव्या के शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले, उन्होंने 2024 में जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गर्ल्स कैटेगरी का खिताब जीता था। इसके बाद बुडापेस्ट में आयोजित चेस ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और साथ ही व्यक्तिगत श्रेणी में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।

Divya Deshmukh makes history

अब महिला चेस वर्ल्ड कप जीतकर दिव्या न केवल भारत की चेस जगत में एक नया अध्याय लिख चुकी हैं, बल्कि वह देश की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। उनकी यह ऐतिहासिक सफलता भारतीय खेल जगत, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ऐसे ही देश और दुनिया की खबरों के लिए बने रहें हिंद्स्तान उदय के साथ । इस वेबसाइट पर आपको प्रतिदिन आपको आपके आस पास की खबरों से रूबरू कराते रहेंगे ।

Leave a Comment

Exit mobile version