🕒 Published 18 hours ago (3:55 PM)
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 563 रुपए गिरकर 97,971 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,534 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 131 रुपए कम होकर 1,09,819 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,09,950 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹21,809 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,809 रुपए बढ़कर 97,971 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23,802 रुपए बढ़कर 1,09,819 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।