Home » Blogs » ऑपरेशन सिंदूर पर बहस, VIDEO मोमेंट्स:प्रियंका ने पहलगाम में मारे 25 लोगों के नाम पढ़े, शाह ने अखिलेश से पूछा- आपकी पाकिस्तान से बात होती है

ऑपरेशन सिंदूर पर बहस, VIDEO मोमेंट्स:प्रियंका ने पहलगाम में मारे 25 लोगों के नाम पढ़े, शाह ने अखिलेश से पूछा- आपकी पाकिस्तान से बात होती है

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दूसरे दिन बहस जारी है। गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जोरदार बहस हुई। इसी बीच अखिलेश ने टोका तो शाह बोले- क्या आपकी पाकिस्तान से बात होती है। इधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम में मारे 25 लोगों को भारतीय कहते हुए सदन में सभी के नाम पढ़े। इसपर विपक्ष ने मृतकों को हिंदू कहते हुए हंगामा किया। लोकसभा के ऑपरेशन सिंदूर बहस के ऐसे ही मोमेंट्स आगे देखिए… 1. शाह-अखिलेश आपस में भिड़े, गृह मंत्री बोले- आतंकियों के धर्म से परेशान मत होइए लोकसभा में अमित शाह ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम आतंकियों को मारने की जानकारी दे रहे थे। इसी बीच अखिलेश यादव खड़े होकर उन्हें टोकते हुए कहते हैं- आका तो पाकिस्तान में है। इसपर शाह ने गुस्से में कहा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या। आगे शाह कहते हैं- अखिलेश जी बैठ जाइए… मैं बताता हूं आका कैसे मारे गए। आपको पूरे जवाब मिल जाएंगे। इसी बीच में अखिलेश फिर से आतंकियों के धर्म को लेकर कुछ बोलते हैं। इसपर शाह ने कहा- भाई आप (अखिलेश जी) आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए। 2. प्रियंका ने पहलगाम में मारे गए लोगों को भारतीय कहा, विपक्ष बोला- हिंदू कहो कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में कहा- पहलगाम हमले में 26 परिवार उजड़ गए। उनमें से 25 भारतीय थे। इसपर सरकार के सांसदों ने हंगामा करते हुए नारे लगाए कि वे सभी हिंदू थे। इसके बाद प्रियंका ने सभी 25 लोगों के एक-एक करके नाम पढ़े। उनके पक्ष के सांसदों ने साथ-साथ में भारतीय शब्द को दोहराया। इस दौरान प्रियंका ने कहा- लोग पहलगाम में सरकार के भरोसे गए थे, लेकिन सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया।आप कितने भी ऑपरेशन कीजिए। आपने 25 भारतीयों की कोई सुरक्षा नहीं की थी।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top